शनि देव भगवान के दर्शन व सुंदरकांड पाठ सुनने को लेकर भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी

श्री श्री 108 शनि देव स्थान पूजा समिति दरभंगा
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 स्थित नाका नंबर 2 के पीछे शनि देव स्थान के प्रांगण में आज 31 दिसंबर 2023 व 1 जनवरी 2024 को बड़े ही धूमधाम से शनिदेव भगवान की पूजा अर्चना की गई। वही पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी बड़े धूमधाम से शनिदेव महाराज की पूजा अर्चना की जा रही है। 31 दिसंबर को पूजा अर्चना महायज्ञ के साथ सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन एवं भजन कीर्तन रखा गया है। वही 1 जनवरी 2024 को पूजा पाठ के बाद महाप्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम रखा गया है। साथ ही साथ भजन. कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। वही पूजा समितियां के सदस्यों ने कहाँ की यहां हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से शनिदेव भगवान की पूजा की जाती है। और यहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु शनि देव भगवान के दर्शन करने आते है। यहां अपार भीड़ जुटती है। शनिदेव भगवान के दर्शन करने को लेकर वहीं श्रद्धालुओं का मानना है कि शनिदेव भगवान की पूजा अर्चना करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और सारे दुख कलेश दूर हो जाते हैं।. वही शनि भक्तों का कहना है कि जिन लोगों का शनि कमजोर है या जिससे शनिदेव कुपित है वह अगर हर शनिवार को विधि विधान से पूजा पाठ करते हैं तो शनि देव प्रसन्न भी हो जाते हैं शनिवार को शनि देव के पूजन के अलावा शनि चालीसा पढ़ने. शनि देव के मंत्र का जाप करना बहुत ही शुभ माना जाता है। शनि देव की महिमा हिंदू धर्म ग्रंथो के अनुसार इतनी अपरंपार मानी गई है. कि उनमें राजा को रंक और रंक को राजा बनाने की शक्ति होती है ऐसा माना जाता है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal