Breaking News

दरभंगा • 07 जनवरी को केवटी के कोयलास्थान पंचायत भवन में किया जाएगा विधिक जागरूकता

07 जनवरी को केवटी के कोयलास्थान पंचायत भवन में किया जाएगा विधिक जागरूकता

 

 

कार्यक्रम में 09 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में दी जाएगी जानकारी

दरभंगा,  सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा  रंजन देव द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार-सह-जिला सत्र न्यायाधीश, दरभंगा के निर्देश के आलोक में *जनवरी माह* में दरभंगा के विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों में विभिन्न विषयों पर विधिक जारूकता किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 07 जनवरी (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से *केवटी प्रखण्ड के कोयलास्थान पंचायत भवन* में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता अजय कुमार साहू, मोबाईल नम्बर – 9006294361 एवं पारा विधिक स्वयं सेवक राज़ी अहमद द्वारा कानूनी सेवा शिविर का आयोजन करते हुए नालसा (वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सेवाएँ) योजना – 2016 के बारे में, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 यथा – POSH अधिनियम, 2013 के बारे में, बिहार मोटर वाहन (संशोधन-1) नियमावली, 2021 के बारे में, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं (वरिष्ठ नागरिक दिवस) के तहत वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान किए गए अधिकार और लाभ के बारे में, मध्यस्थता, लोक अदालत और फ्रंट ऑफिस के बारे में, बाल श्रम एवं जे.जे. अधिनियम के बारे में तथा 09 मार्च 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

Check Also

दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… 

🔊 Listen to this   दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… दरभंगा  …