Breaking News

दरभंगा  कुशेश्वरस्थान विधानसभा के युवाओं ने बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी को किया सम्मानित व नव वर्ष  की बधाई भी दी 

दरभंगा  कुशेश्वरस्थान विधानसभा के युवाओं ने बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी को किया सम्मानित व नव वर्ष  की बधाई भी दी

 

मीडिया को ऑर्डिनेटर सुमित कुमार ने कहा समाजसेवी त्रिभुवन कुमार सहित टीम अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल को सम्मानित करने पहुँचे। समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने कहा नव पदस्थपित अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल उमेश भारती सर से पूरे टीम के साथ मिले। नव वर्ष की बधाई देते हुए कुशेश्वर स्थान विधानसभा में जनताओ के लिए लगातार ले रहे जनहितैषी निर्णय से खुश होकर सम्मानित किए हैं। उमेश भारती सर जैसे जनताओ से जुड़े अधिकारी से कुशेश्वर स्थान विधानसभा में जनताओ को अधिक लाभ मिल रहा है। जब से उमेश भारती सर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में आए हैं तब से कुशेश्वरस्थान विधानसभा में जनताओ व युवाओं के हर जनहितैषी माँग पर एक्शन लिया जाता है। वही समाजसेवी नीतीश कुमार ने कहा मेरे गाँव पकाही से मोरकाही सड़क निर्माण कार्य में संवेदक के द्वारा घटिया सड़क निर्माण पर जनताओ के द्वारा उठाया हुआ आबाज पर एक्शन लेकर साबित कर दिए हैं कि हम भ्रष्ट लोगों का अधिकारी नहीं बल्कि जनताओ का अधिकारी है। वही छात्रनेता दिलखुश कुमार ने कहा आप सभी जानते ही हैं न गोकुल में रहना है तो राधे राधे कहना है ठीक उसी प्रकार सरकार के द्वारा दिया हुआ विकास कार्य कर रहे। तमाम ठीकेदार व संवेदक कुशेश्वर स्थान मे काम करना है तो जनता जनता कहना है सही काम करना है। वही युवा अध्यक्ष चमन ने कहा कुशेश्वर स्थान विधानसभा में समाजसेवी व युवाओं लगातार अपने हक अधिकारी के लिए संघर्ष कर रहे हैं जिससे विकास होने का आसार बढ़ गया है। सरकार लगातार कुशेश्वर स्थान के जनताओ के लिए सड़क निर्माण या हॉस्पिटल निर्माण या अन्य कार्य के लिए अदभुत राशी दे रही है जिसे धरातल पर सही से कार्य करवाना हम जनताओ का बड़ी जिम्मेदारी हैं जिस जिम्मेदारी को समाजसेवी त्रिभुवन कुमार के नेतृत्व में कर रहे हैं अवैध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प हम सभी युवाओं लिए है जिसके सदैव बरकरार रखे हुए हैं। वही मनोज कुमार ने कहा शहपुर से पिपराही सड़क निर्माण हो रहा है स्टीमेट के हिसाब से कार्य हो हम समाजसेवी साथ है गलत होगा तो कतई नही छोड़ी जायेगी। पुनः समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने पकाही मोरकाही प्रकरण पर दरभंगा जिलाधिकारी महोदय जांच कमेटी अनुमंडल पदाधिकारी अंचलाधिकारी कुशेश्वरस्थान को जनताओ के हित में लिए निर्णय के लिए सम्पूर्ण कुशेश्वर स्थान विधानसभा वासियो के ओर से बहुत बहुत आभार धन्यवाद देते हैं। उपरोक्त सभी अधिकारियों से सदैव न्याय का अपेक्षा करते हैं। समाजसेवी मुकेश कुमार पोद्दार शुशील कुमार राजा कुमार श्री राम कुमार मनोज कुमार नीतीश कुमार दिलखुश कुमार अध्यक्ष चमन मो गुलाब पप्पू शर्मा करण कुमार सहित दर्जनों टीम उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… 

🔊 Listen to this   दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… दरभंगा  …