मिथिला के धरती के कलाकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर वाराणसी के संध्या घाट पर अपनी अद्भुत प्रस्तुति से मिथिला की धरती को गौरवान्वित किया

। वह संस्था है ,नटराज डांस एकेडमी के डायरेक्टर श्री मोहित खंडेलवाल जी ने संस्था के कलाकारो के साथ प्रस्तुति के लिए बनारस लेकर आए ं । इस प्रस्तुति के बाद यूपी के सभी दर्शक मंत्रोमुग्ध हुए, इससे यूपी के दर्शकों को यह मालूम हुआ कि अपने मिथिला के भी कलाकार किसी अन्य देश के मुकाबले कला के क्षेत्र में कम नही हैं। आज की संध्या घाट में संध्या आरती के पश्चात नटराज डांस एकेडमी की सराहनीय प्रस्तुति रही। जिसमें में ओडिसी नृत्यांगना तन्वी कुमारी ने गंगा तरंग, शिवानी कुमारी ने आंगिकम ध्यान श्लोक पर प्रस्तुति की एवं रिमझिम कुमारी ने मंगलाचरण पर अपनी प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को तृप्त कर दिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal