Breaking News

कुमार कपिलेश्वर सिंह को अयोध्या आने का आमंत्रण मिला

कुमार कपिलेश्वर सिंह को अयोध्या आने का आमंत्रण मिला

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से दरभंगा स्थित रामबाग पैलेस पहुंचे आरएसएस व विहिप के पदाधिकारीयों ने दरभंगा राज परिवार के वारिस कुमार कपिलेश्वर सिंह को आगामी 22 जनवरी को उसका परिवार अयोध्या आने का आमंत्रण पत्र सौपा वही इस उपलक्ष में रामबाग पैलेस में कई कार्यक्रम हुए। वही पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम कुमार कपिलेश्वर सिंह की ओर से हुआ। इस दौरान सर्वप्रथम अपने पूर्वजों के माधेश्वर परिसर गए जहां उन्होंने अपने पूर्वजों की समाधिया पर जाकर पूजा अर्चना की तथा कलश एवं अक्षत वितरण कार्यक्रम शुरू किया वहां से वह सेवा बस्ती मखनाही पोखर गए वहां गरीबों को अक्षत वितरण कर लोगों को अयोध्या आने का आमंत्रण दिया साथ ही 22 जनवरी की शाम दिए जलाने की अपील भी की कुमार ने मिथिला में निर्मित सबसे पुराने राम मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और वहां के पुजारी को भी अयोध्या आने का अक्षत आमंत्रण दिया राम दरबार की पूजा अर्चना के बाद कुमार अपनी दादी एवं मिथिला की अंतिम महारानी काम सुंदरी साहिबा से मिलने कल्याणी निवास पहुंचे दादी के साथ करीब 15 मिनट तक बंद कमरे में आप उनकी बात हुई। वही इस अवसर पर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर शशि नाथ झा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप सिंह कुमार कपिलेश्वर सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता रंगनाथ ठाकुर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना झा आशुतोष दत्त अमरकांत झा रमेश चंद्र झा डॉक्टर संतोष कुमार प्रियांशु झा ठाकुर भूपेंद्र किशोर मंजेश चौधरी आशीष झा निखिल खेड़िया कमलेश चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …