Breaking News

पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी की मां का 91 वर्ष की आयु में निधन, मिथिला समेत देश भर में शोक की लहर

पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी की मां का 91 वर्ष की आयु में निधन, मिथिला समेत देश भर में शोक की लहर

 

दरभंगा- आज दोपहर अचानक पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार मोहम्मद अली अशरफ फातमी की वालदह (अम्मी जान) उम्मतुल फातमा का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मरहुमा दरभंगा के मशहूर अधिवक्ता मोहम्मद इलियास साहब की पत्नी थीं। मरहुमा अपने पीछे दो बेटा और दो बेटी छोड़ गई हैं। जिसमें ऐक बेटा मोहम्मद जुही और पति मोहम्मद इलियास पहले ही दुनिया से गुजर चुके हैं। मरहूमा के जनाजे की नमाज उनके आबाई गांव बाकीपुर में दिनांक 19 जनवरी, 2024 (शुक्रवार) को दिन के 2:30 बजे अदा की जायगी। मरहूमा के देहांत की खबर मिलते ही पूरे मिथिलाँचल समेत देश भर के लोगों में शोक की लहर है। मरहूमा के इंतेक़ाल पर शोक व्यक्त करने वालों में ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम, दरभंगा लोक अभियोजक नसीरुद्दीन हैदर, मोहम्मद एहसान, अधिवक्ता इरफान अहमद बिसमिल, जफीर अहमद, सद्दाम हुसैन, अधिवक्ता सैफुल इस्लाम, अधिवक्ता अफरोज आलम खां, अजमतुल्लाह अबुसईद, अबु बशर रब्बानी, अशरफ अहमद, ईद मोहम्मद, मोहम्मद तालिब, कारी सईद जफर, जमीर खान, मास्टर नूर आलम, डाक्टर निजामुद्दीन खान, अजहर आलम, मोहम्मद इरफान, जकी अहमद, मोहम्मद नूरैन, मोहम्मद भोला, मोहम्मद चांद आदी के नाम शामिल है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …