Breaking News
अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

सीमावर्ती क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना 1.6 किलोमीटर लंबा झूलन पुल 

सीमावर्ती क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना 1.6 किलोमीटर लंबा झूलन पुल

 

अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

भारतीय सीमा के 5 किलोमीटर की दूरी पर नेपाल इनरवा गांव से कुछ दुर आगे कमला नदी पर बना 1.6 किलोमीटर लंबा झूलन पुल सीमावर्ती क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बन गया है लगभग 4 फिट चौड़ा और 1600 मीटर लंबा पुल लोहे से बना हुआ है जो हवा में हिलता-डूलता जमीन से लगभग 40 से 60 फीट ऊपर बना झूलन पुल जो नेपाल के सिरहा जिला एव धनूषा जिला को जोड़ता है। इस झूलन पल के निर्माण एजेंसी के साइड अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि लगभग 37 करोड़ नेपाली रुपए की लागत से इस पुल का निर्माण की गया है जो कि इस झूलन पुल की निर्माण साल 2022 में शुरू हुआ था जो इस साल लगभग एक से डेढ़ महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और उद्घाटन के बाद आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा इस पुल के चालू होते ही पावं पैदल यात्र करने वाले यात्रियों को साथ-साथ साइकिल एवं मोटरसाइकिल वाहनों को एक जिला से दूसरे जिला जाने में लगभग 30 से 40 किलोमीटर की दूरी एवं नदी के पानी पार करना सहित लगभग 2 घंटे की समय का बचत होगा महलनिया, कटहाल, सहित एक दर्जन अधिक ग्रामीण इलाको को सीधे सिरहा जिला से जोड़ने से इन ग्रामीण इलाकों का वृद्धि एवं विकास होगा एवं खासकर बरसात के दिनों में कमला नदी के बाढ़ के पानी से राहत मिलेगी वहीं झूलन पुल की निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में कमला नदी पर इस पुल के निर्माण होने से लगभग दो जिला के लाखों से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …