Breaking News

सदर प्रखंड के बीपीआईयू कार्यालय में एलुमनाई मीट का किया गया आयोजन 

सदर प्रखंड के बीपीआईयू कार्यालय में एलुमनाई मीट का किया गया आयोजन

दरभंगा  दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत दरभंगा सदर प्रखंड के बीपीआईयू कार्यालय में एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बीपीएम सिकंदर आज़म,संचार प्रबंधक राजा सागर जेआईटीएम,दरभंगा के निदेशक वैभव दयाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा कि छात्रों के लिए स्किल का होना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी भी क्षेत्र में प्रशिक्षित हैं तो आपके लिए रोजगार पाना आसान होता है,इसलिए युवाओं को कौशल प्रशिक्षण पर खास ध्यान देना चाहिए।

बीपीएम सिकंदर आज़म ने कहा इस मिलन समारोह में वैसे युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने जीविका की ओर से चलाए जा रहे डीडीयूजीकेवाई के तहत पूर्व में प्रशिक्षण लिया हो या जो प्रशिक्षण के उपरांत कहीं कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा इस तरह के मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य नियोजित युवक-युवतियों द्वारा अपने अनुभवों को साझा करना है,जिससे अन्य बेरोजगार व अप्रशिक्षित युवाओं को प्रेरणा मिलती है।

पूर्वर्ती छात्रों के मिलन समारोह में शिरकत करने आए इन युवाओं के चेहरे पर बहुत खुशी और उत्साह दिखा।

छात्रों का कहना था कि जीविका ने उन्हें जीने की राह दिखाई है युवाओं में नर्सिंग की ट्रेनिंग ले चुकी,कई युवतियों ने बताया कि उनकी आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी ऐसे में जीविका की ओर से दीनदयाल उपाध्याय कौशल प्रशिक्षण योजना से काफी मदद मिली, इसके द्वारा मुफ्त में प्रशिक्षण और उसके बाद रोजगार मुहैया करवाने में भी मदद दी गई, आज वो अपने पैरों पर खड़े हैं और अपने परिवार का सहारा भी हैं। वैभव दयाल ने कहा इस मिलन समारोह में वैसे युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया जिन्होंने जीविका की ओर से चलाए जा रहे डीडीयूजीकेवाई के तहत पूर्व में प्रशिक्षण लिया हो या जो प्रशिक्षण के उपरांत कहीं कार्य कर रहें हैं। जीविकोपार्जन विशेषज्ञ सलोनी कुमारी ने कहा इस तरह के मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य नियोजित युवक-युवतियों द्वारा अपने अनुभवों को साझा करना है जिससे अन्य बेरोजगार व अप्रशिक्षित युवाओं को प्रेरणा मिलती है। आपको बता दें कि इस समारोह में दर्जनों युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया,सभी ने बारी-बारी से अपने कड़े संघर्ष से सफलता प्राप्त करने के अनुभव साझा किये उन सभी ने प्रशिक्षुओं की हौसला आफ़जाई की। ये सभी डीडीयू जीकेवाई के लाभार्थी रहे हैं, जिन्हें जीविका की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्रों के अभिभावक भी मौजूद थे,युवाओं ने प्रशिक्षण से लेकर रोजगार पाने तक के सफर का जिक्र किया साथ ही रोजगार पाने के बाद उनकी जिंदगी में आए बदलाव का भी उल्लेख किया। इस मौके पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को समाज में व्याप्त कुरूतियो यथा दहेज प्रथा,बाल विवाह को मिटने के लिए एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में अभ्यर्थियों के अलावे सामुदायिक समन्वयक रेनू कुमारी, सोनी कुमारी,ज्योति कुमारी,लेखापाल शिवकांत झा क्षेत्रीय समन्वयक सुजाता कुमारी,शशिशेखर कुमार एवं अन्य कर्मियों सहित जीविका दीदियां मौजूद थी।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …