Breaking News

गृह प्रवेश की पूर्व संध्या पर विद्यापति सेवा संस्थान ने किया अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन 

गृह प्रवेश की पूर्व संध्या पर विद्यापति सेवा संस्थान ने किया अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन

करीब 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या की पावन भूमि पर मिथिला के पाहुन भगवान राम की जन्म भूमि में बने भव्य मंदिर में गृह प्रवेश की पूर्व संध्या पर विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आनंदपुर में अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि आठ करोड़ मिथिलावासी के लिए यह अत्यंत हर्ष और उल्लास का क्षण है कि उनके पाहुन राम इतने वर्षों के इंतजार के बाद भव्य मंदिर में गृह प्रवेश करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात को दोहराया कि जब तक पुनौरा धाम स्थित माता सीता की जन्म भूमि पर भी राम मंदिर जैसा ही भव्य मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता है माता सीता नारी सशक्तिकरण के इस युग में भी अपने अधिकारों से वंचित ही रहेंगी। मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने जानकारी दी कि अष्टयाम के समापन उपरांत सोमवार को संस्थान द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा और विद्यापति चौक सहित मिथिला के विभूतियों के विभिन्न स्मारक स्थलों को दीप के प्रकाश से आलोकित किया जाएगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …