Breaking News

“अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ- 2024” में सुधा मिश्रा की कलाकृति प्रदर्शित 

“अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ- 2024” में सुधा मिश्रा की कलाकृति प्रदर्शित

भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में गृह प्रवेश के मौके पर आयोजित महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वदेश संस्थान ने देश भर के अकादमिक कलाकारों को रंग और कुची के सहारे कैनवास पर राम कथा और अयोध्या की संस्कृति से जुड़ी कलाकृति रचने का अवसर प्रदान किया है। उनकी कलाकृतियों को “अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ- 2024” के अंतर्गत आयोजित राम कथा कला प्रदर्शनी मे प्रदर्शित किया गया है। पांच सौ से अधिक अकादमिक कलाकार राम कथा अथवा अयोध्या से संबंधित चित्र को अपनी कलाकृति का आधार बनाकर इस प्रदर्शनी के लिए ऑनलाइन भेज चुके हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित कलाकारों में 34वें अकादमिक कलाकार के रूप में दरभंगा जिला की सुप्रसिद्ध कला अकादमी ‘मिथिला चित्रकला’ की कलाकार सुधा मिश्रा के शामिल होने से इलाके में काफी हर्ष है। उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय रामकथा कला प्रदर्शनी में आमंत्रित किया गया है। मूल रुप से दरभंगा शहर के लक्षमीसागर मुहल्ला निवासी संजीव कुमार मिश्रा की पत्नी सुधा मिश्रा ‘पीहू आर्ट एंड क्राफ्ट’ की निदेशिका हैं। सुधा की पेंटिंग जन-जन के राम को इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। उनकी इस कलाकृति में “राम दरबार” को मिथिला की धरोहर चित्रकला मिथिला पेंटिंग में दर्शाया गया है। इसमें शामिल पांच उत्कृष्ट कलाकृति के लिए चयनित अकादमिक कलाकारों को “प्राण प्रतिष्ठा कला रत्न” सम्मान से नवाजा जाएगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …