Breaking News

मैथिली रामायण को एक ही दिन में मिथिलाक्षर में किया लिपिबद्ध   हजारों अभियानियों ने एक ही दिन में चन्दा झा कृत मैथिली रामायण मिथिलाक्षर लिपि में लिखकर सोशल मीडिया में किया पोस्ट

मैथिली रामायण को एक ही दिन में मिथिलाक्षर में किया लिपिबद्ध

हजारों अभियानियों ने एक ही दिन में चन्दा झा कृत मैथिली रामायण मिथिलाक्षर लिपि में लिखकर सोशल मीडिया में किया पोस्ट

भगवान राम के अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में माता जानकी की जन्मभूमि मिथिला के लोगों ने सोमवार को एक ही दिन में चंदा झा कृत मैथिली रामायण का मिथिलाक्षर में लिपिबद्ध कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पोस्ट किया। मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में शामिल लोगों का अद्भुत देखते बनता था। जानकारी देते हुए मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के वरिष्ठ संरक्षक प्रवीण कुमार झा ने बताया कि अभियान के संरक्षक त्रय क्रमशः देवेन्द्र झा, दीपक कुमार झा एवं प्रदीप कुमार के संयोजन में आयोजित इस अभियान में संरक्षिका रुनू मिश्रा, संरक्षक कृष्ण कान्त झा, संरक्षक धर्मेन्द्र कुमार झा, संरक्षिका प्रेमलता झा, संरक्षिका माधुरी झा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने बताया कि समस्त देशवासी को राममय देखते हुए मिथिलाक्षर अभियान ने मिथिला की धरोहर लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से यह निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले तक मिथिलाक्षर लिपि भले लुप्तप्राय रही हो लेकिन मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के सद्प्रयास से आज मिथिलाक्षर लाखों मिथिलावसी तक व्यवहार रूप में पहुंच चुका है और नित्य प्रतिदिन प्रगति पथ पर अग्रसर है। मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के संस्थापक पं अजय नाथ झा शास्त्री की परिकल्पना ‘सिखू आ सिखाउ’ आज मिथिलाक्षर साक्षरों का विशाल समूह निर्माण कर चुका है। इससे पहले कोरोना कालमे गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस को भी एक ही दिन में लिपिबद्ध कर मिथिलाक्षर साक्षरता अभियानी कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …