• दर्शन पब्लिक स्कूल का हुआ भव्य शुभारंभ।

दरभंगा शहर के वार्ड नंबर 5 स्थित आजमनगर मेंन रोड के पास दर्शन पब्लिक स्कूल का हुआ भव्य शुभारंभ वही आये हुए अतिथियों का स्वागत पाग माला व अंग वस्त्र भेंट कर किया गया। इस उपरांत सभी ने मिलकर फीता काटकर विधिवत रूप से दर्शन पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया। जहां नर्सरी से 8 क्लास तक के बच्चों के पढ़ाई की विशेष सुविधा मिलेगी। वही स्कूल के संस्थापक राहुल राज ने बताया कि यह स्कूल बच्चों के लिए नर्सरी से 8 क्लास स्तर पर उचित शिक्षा संस्कार के साथ बचपन की आधारभूत सुविधाओं मनोरंजन खिलौनो सहित अन्य खेलकूद के साधन के साथ ही विकास के लिए तथा देखभाल कुशल प्रशिक्षित महिला अध्यापिकाओं को नियुक्त किया गया है। यह संस्थान बच्चों के प्रारंभिक विकास में इस क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा। वहीं वार्ड नंबर 5 की पार्षद ने कहा की शहर में प्ले स्कूल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्ले स्कूल खुलने से बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी बच्चों में भावनात्मक समाजिक शारीरिक और मानसिक विकास के लिए प्ले स्कूल भेजना चाहिए। इससे बच्चे आजादी से सीखते हैं उनहोने कहा कि बच्चों का मस्तिष्क का 90% विकास 5 वर्ष के उम्र तक हो जाता है। प्ले स्कूल में पढ़ने से अन्य बच्चों की अपेक्षा तेजी से होता है वहीं स्कूल के निदेशक ने बताया कि यहा बच्चों को अच्छी तरीके से पढ़ाई की व्यवस्था है साथ ही स्कूल आने अथवा जाने के लिए सुरक्षित वाहन की व्यवस्था है। राजू मंडल , अमर नाथ यादव , विश्वनाथ साह , राम लखन यादव, विशाल कुमार , राहुल राज , प्रिंस कुमार , विनोद कुमार यादव , अभिषेक राज , भरत यादव , रोहित राज , आनंद राज चन्दन कुमार , अरुण कुमार , रंजीत कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal