Breaking News

सीएम साइंस कालेज में प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने फहराया तिरंगा, गिनाई उपलब्धियां  

सीएम साइंस कालेज में प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने फहराया तिरंगा, गिनाई उपलब्धियां

सीएम साइंस कालेज में 75 वां गणतंत्र दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। झंडोत्तोलन प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने किया। मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महाविद्यालय उत्तरोत्तर विकास के पथ पर अग्रसर है और नई-नई योजनाओं के द्वारा हम इसके प्रगति के लिए वचनबद्ध हैं। शिक्षण कार्य के अतिरिक्त महाविद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में पांच गैर पारंपरिक शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स के रूप में मशरूम कल्टीवेशन, पीसी हार्डवेयर, मोबाइल रिपेयर्स, हेल्थ केयर एवं हर्बल मेडिसीन पाठ्यक्रम की न सिर्फ शुरुआत कर दी है, बल्कि मशरूम कल्टीवेशन के पहले बैच के छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर महाविद्यालय का नाम रौशन किया है। इसके अतिरिक्त बीसीए पाठ्यक्रम इस सत्र से शुरू किया गया है और बीबीए एवं इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री पाठ्यक्रम महाविद्यालय में शुरू किए जाने को लेकर विश्वविद्यालय की जांच समिति निरीक्षण कर चुकी है। जबकि महाविद्यालय ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड डिग्री कोर्स के लिए भी प्रस्ताव भेजा है। इसकी स्वीकृति मिलने पर त्वरित रूप से हम इस दिशा में अग्रसर होंगे।

झंडोत्तोलन के उपरांत महाविद्यालय के कामेश्वर भवन में छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर महाविद्यालय में संचालित डॉ एनपी मिश्रा छात्रवृत्ति एवं कमलनाथ झा-प्रेमा झा छात्रवृति का वितरण प्रधानाचार्य के हाथों किया गया। स्नातक प्रथम खंड भौतिकी प्रतिष्ठा के छात्र अजय नाथ झा, द्वितीय खंड जंतु विज्ञान की छात्रा अर्चना कुमारी एवं स्नातक तृतीय खंड जंतु विज्ञान के छात्र लावण्य यादव को डॉ एनपी मिश्रा छात्रवृत्ति प्रदान किया गया। जबकि स्नातकोत्तर की छात्रा शशि प्रभा सिंह एवं शाइमा नाज को कमलनाथ झा एवं प्रेम झा स्कॉलरशिप प्रधानाचार्य के हाथों प्रदान की गई ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …