Breaking News

एमएमटीएम कॉलेज पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने चलाया सदस्यता अभियान

एमएमटीएम कॉलेज पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने चलाया सदस्यता अभियान —

सेकरों छात्र-छात्रा ने लिया संगठन का प्राथमिक सदस्यता

मंगलवार को कॉलेज में होगा छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के एमएमटीएम कॉलेज अध्यक्ष इंद्र कुमार राज के नेतृत्व में सोमवार को एमएमटीएम कॉलेज परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया इस अभियान में एमएसयू विश्वविद्यालय इकाई से संयोजक अमन सक्सेना अध्यक्ष अनीश चौधरी संगठन मंत्री गौतम चौधरी भी मौजूद रहे इस बाबत संगठन के सदस्यो ने कहा एमएमटीएम कॉलेज में एमएसयू का गठन किया जा रहा हैं जिसके लिए आज सदस्यता अभियान चलाकर सेकरों छात्र-छात्रा को संगठन का प्राथमिक सदस्यता दिया गया हैं मंगलवार को कॉलेज में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं जिसके बाद कॉलेज टीम का विस्तार किया जाएगा कॉलेज में प्रोफेसर की कमी हैं समय से वर्ग संचालन नहीं होता हैं छात्र-छात्रा के लिए छात्रावाश का सुविधा नहीं हैं कैंटीन ई लाइब्रेरी महिला सुरक्षा बल रीडिंग रूम ड्रेस कोड लागू करना जैसे मुलभुत सुविधा का भी अभाव हैं जिसके लिए संगठन अब संघर्ष करने का काम करेगा ताकि कॉलेज में छात्र सुविधा बहाल हो सके बारिश के दिनों में पूरा कॉलेज जलजमाव से ग्रसित हो जाता हैं जिससे छात्रों को काफी पड़ेसानी का सामना करना पड़ता है संगठन जलजमाव जैसे मुद्दों को लेकर भी आवाज उठाने का काम करेगा सदस्यता अभियान दिन के 11 बजे से लेकर 2 बजे तक चलाया गया जिसमे काफी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित होकर एमएसयू के विचारधारा पर साथ चलने की बात कही एमएसयू के सदस्यो ने कहा संगठन मार्च में छात्र हित के विभिन्न मांगो को लेकर विश्वविद्यालय में विशाल आंदोलन करने के लिए जा रहा हैं जिसके लिए तमाम कॉलेज में लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं बुधवार को सीएम साइंस कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसके बाद मार्च में विश्वविद्यालय चलो आंदोलन का घोषणा किया जाएगा जिसमें छात्र-संघ चुनाव प्रमुख मुद्दा रहेगा

आज के अभियान में अंकित कुमार विकाश कुमार राय इरफ़ान आलम रितिका कुमारी नेहा कुमारी मीनाक्षी कुमारी तुलसी कुमारी मधु कुमारी खुशबु कुमारी शिवम् कुमार देवेश कुमार झा आदि सक्रिय भूमिका में शामिल थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …