अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिहार के 65वें संयुक्त प्रदेश अधिवेशन (उत्तर बिहार ,दक्षिण बिहार) पटना में 26 से 28 जनवरी 2024 तक संपन्न हुई।

तीन दिनों तक चले अभाविप बिहार प्रदेश अधिवेशन में संगठन की आगामी कार्यक्रम, सांगठनिक विस्तार, बिहार प्रदेश की वर्तमान परिदृश्य एवं शैक्षणिक परिदृश्य आदि विषयों पर मंथन कर विस्तृत योजना बनाया गया। इस अधिवेशन में दो प्रस्ताव जिसमें शैक्षणिक संस्थानों में हस्तक्षेप बंद कर शैक्षिक सुधारो हेतु ठोस कदम उठाए जाएं एवम विकसित बिहार के लिए समेकित बिकास नीति आवश्यक विषयक प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए।
अधिवेशन में संगठन की मजबूती के लिए वर्ष 2023-24 हेतु नए दायित्वों की घोषणा की गई।
सांगठनिक दृष्टिकोण से बिहार अब दो प्रांत उत्तर बिहार एवम दक्षिण बिहार के रूप में होंगे। उत्तर बिहार में कुल 15 विभाग के अंतर्गत दरभंगा विभाग जिसमें दो जिला दरभंगा एवं बिरौल होंगे ।।
दरभंगा विभाग से उत्सव पराशर को प्रदेश सह मंत्री एवम रौशनी कुमारी को राष्ट्रीय कला मंच प्रदेश संयोजक का प्रदेश स्तरीय दायित्व दिया गया।
वहीं दरभंगा विभाग से राहुल सिंह को विभाग संयोजक , प्रो अमृत कुमार झा को विभाग प्रमुख , वागीश झा को दरभंगा जिला संयोजक, प्रो बिंदु चौहान को जिला प्रमुख, रवि यादव को जिला सह संयोजक का दायित्व दिया गया। दरभंगा जिले से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हरिओम झा, कुणाल गुप्ता, अमित शुक्ला, मनोज मिश्र, नवनीत रंजन ,विकाश कुमार को बनाया गया है।
अभाविप के संगठनात्मक दृष्टिकोण से बिरौल जिले से मिश्रीलाल आचार्य को जिला संयोजक, प्रो. अखिलेश कुमार को जिला प्रमुख, अमित राय को जिला सह संयोजक, समेत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नीतीश मिश्र,राघव आचार्य एवम सुधांशु कुमार शानू को दायित्व दिया गया है।
नव मनोनीत सभी दायित्व वान कार्यकर्ताओं को अभाविप दरभंगा विभाग की ओर से एवम बिद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं ने सभी नव चयनित पदाधिकारियों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal