कुलपति से मुलाक़ात के बाद एमएसयू का आंदोलन तत्काल स्थगित
पदाधिकारीयों के पहल पर कुलपति से मिले एमएसयू के सदस्य

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा स्नातक और पीजी का रिजल्ट जारी करने को लेकर पूर्व में ही आंदोलन का घोषणा किया गया था जिसको देखते हुए मिथिला विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर अजय नाथ झा डिप्टी रजिस्ट्रार कामेश्वर पासवान के पहल पर शनिवार को एमएसयू के सदस्यो को कुलपति से मुलाकात करवाकर कुलपति से मांगो पर पहल का आश्वासन दिया गया जिसके बाद संगठन के सदस्यो ने तत्काल आंदोलन को स्थगित कर दिया हैं कहा अगर मांग पूरा नहीं होता हैं तो संगठन के द्वारा जोरदार आंदोलन किया जाएगा एमएसयू के विश्वविद्यालय संयोजक अमन सक्सेना अध्यक्ष अनीश चौधरी संगठन मंत्री गौतम झा मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार प्रवक्ता नारायण मिश्रा इंद्र कुमार और कुंदन भारती ने कुलपति से मिलकर उनका मिथिला विश्वविद्यालय में स्वागत करते हुए संगठन का गमछा और बुके देकर सम्मानित किया और साथ ही विश्वविद्यालय में छात्रों को होने वाली समस्या को देखते हुए 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा मांग पत्र में स्नातक पीजी और बीएड का सत्र नियमित करने विश्वविद्यालय के अंदर साइबर कैफ़े खोलने हेल्पलाइन नंबर जारी करने में आई हेल्प यू काउंटर खोलने साइन बोर्ड लगाने छात्र-छात्रा के लिए वेटिंग रूम शौचालय शुद्ध पेयजल की व्यस्था करने डाटा सेंटर का अनुबंध रद्द करने भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए अलग से हेल्पलाइन नंबर जारी करने छात्र संघ चुनाव का घोषणा स्नातक और पीजी का रिजल्ट जारी करना शामिल था जिसपर कुलपति के द्वारा सकारात्मक आश्वासन का भरोसा दिया गया जिसके बाद इस महीना में होने वाले आंदोलन को तत्काल स्थगित करने का निर्णय संगठन के सदस्यो ने लिया कहा हम आशावादी लोग हैं हमें पूरा विश्वास हैं की जो मांग संगठन 4 सालो से कर रहा हैं उसपर नये कुलपति के द्वारा आवश्यक कारवाई किया जाएगा अगर मांग पूरा होता हुआ नहीं दिखता हैं तो संगठन जल्द ही आंदोलन का घोषणा करके विश्वविद्यालय में आंदोलन करने का काम करेगा जिसकी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी–
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal