अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों के साथ की गई बैठक

दरभंगा, आगामी 09 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने जिले के सभी अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों के साथ बैठक की गई।
उन्होंने थानाध्यक्षों से कहा कि लोक अदालत में उपस्थिति के लिए दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल स्थित सभी न्यायालयों से पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।
नोटिस के तामिले की जिम्मेवारी थानाध्यक्षों को दिया गया है,सभी नोटिसों को समय से तामिला कराकर प्राधिकार कार्यालय में जमा करायें।
उन्होंने कहा कि पक्षकारों को नोटिस प्राप्त कराते समय, उन्हें लोक अदालत के फायदे के संबंध में बताये। उन्हें अपने मामलों को लोक अदालत में निपटारा कराने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि नोटिस तामिला कराने वाले अधिकारी का व्यवहार विनम्र और मिलनसार होना चाहिए।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अनुमंडलीय पुलिस अधिकारियों से कहा कि नोटिस तामिला की मॉनिटरिंग करें।अगली बैठक में तामिल किए गए नोटिसों की संख्या थाना वाइज लिखकर लायें,ताकि मालूम हो सके कि नोटिस तामिले के कार्य की वास्तविक वस्तुस्थिति क्या है।
अवर न्यायाधीश-सह-प्राधिकार सचिव रंजन देव ने कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन तभी संभव है जब अधिक से अधिक लोगों तक नोटिस तामिला कराया जाये।
बैठक में सदर एवं बिरौल अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी सहित सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal