बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा दो पाली में होगी आयोजित
प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 बजे पूर्वाह्न से एवं द्वितीय पाली 02:00 बजे अपराह्न से होगी
एसडीओ, सदर ने सदर अनुमण्डल क्षेत्र के 48 परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत लगाया निषेधाज्ञा
दरभंगा, जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा के आदेशानुसार अनुमण्डल दण्डाधिकारी, सदर विकास कुमार द्वारा आदेश पत्रक निर्गत करते हुए बताया गया कि बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा, 2024 दिनांक 01 फरवरी से 12(11 फरवरी रविवार छोड़कर) फरवरी 2024 तक दो पाली में यथा – प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 बजे पूर्वाह्न से 12:45 बजे अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली 02:00 बजे अपराह्न से 05:15 बजे अपराह्न तक सदर अनुमण्डल क्षेत्र स्थित 48 परीक्षा केन्द्र यथा- 01. सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा,सीएम कॉलेज दरभंगा,मारवाड़ी कॉलेज दरभंगा,एमआरएम कॉलेज दरभंगा,एमएआरएम उच्च विद्यालय लालबाग दरभंगा, बी.के.डी राजकीय बालक उच्च विद्यालय(जिला स्कूल) दरभंगा, राज उच्च विद्यालय दरभंगा,एलसीएस (लोहिया चरण सिंह कॉलेज) दरभंगा, हैरो इंग्लिश स्कूल कटहलवाड़ी दरभंगा, मिल्लत कॉलेज दरभंगा,एमके कॉलेज लहेरियासराय दरभंगा,एन झा महिला कॉलेज लहेरियासराय दरभंगा,महात्मा गांधी कॉलेज दरभंगा,आरबी जलान कॉलेज दरभंगा,ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल लक्ष्मी सागर दरभंगा,के.एस कॉलेज लहेरियासराय दरभंगा,शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय लहेरियासराय दरभंगा,मारवाड़ी उच्च विद्यालय दरभंगा, एमएमटीएम कॉलेज दरभंगा,सुंदरपुर उच्च विद्यालय बेला दरभंगा,सर्वोदय उच्च विद्यालय गंगासागर दरभंगा, देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय दरभंगा,एमएल एकडमी लहेरियासराय दरभंगा,एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा,न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल अलफगंज,कादीराबाद दरभंगा,सी.एम विधि कॉलेज दरभंगा,पब्लिक स्कूल लालबाग दरभंगा,डॉ. जाकिर हुसैन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज दरभंगा, मिथिला महिला कॉलेज आजमनगर दरभंगा, रामाश्रय राय पब्लिक स्कूल दरभंगा,मुस्लिम बालिका उच्च विद्यालय इमामबाड़ी दरभंगा,एचबी सोगरा हसन मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय दरभंगा,होली मिशन पब्लिक स्कूल बंगाली टोला लहेरियासराय दरभंगा,कर्पूरी ठाकुर उच्च विद्यालय लहेरियासराय दरभंगा,माउंट समर पब्लिक स्कूल लहेरियासराय दरभंगा,इकरा एकेडमी बीबी पाकर दरभंगा,
एम के पी विद्यापति उच्च विद्यालय लहेरियासराय दरभंगा,
मुकुंदी चौधरी उच्च विद्यालय कादीराबाद दरभंगा,एनभी इंग्लिश स्कूल लहेरियासराय दरभंगा,पूर्वांचल उच्च विद्यालय राय साहब पोखर लहेरियासराय दरभंगा,कैप्टन इंटरनेशनल स्कूल अल्लपट्टी दरभंगा,सलफिया इंग्लिश स्कूल बेलवागंज लहेरियासराय दरभंगा,उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मथुरापुर कबीर चौक दरभंगा,मैनर्स पब्लिक स्कूल दोनार रोड दिलवारपुर दरभंगा,ब्रिलिएन्ट एककेडमी रानीपुर दरभंगा, परीक्षा भवन क्षेत्रीय कार्यालय जिला स्कूल परिसर दरभंगा, संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल रामबाग दरभंगा में आयोजित की गई है।
परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं सुचारुपूर्वक संचालन कराने हेतु *प्रत्येक परीक्षा तिथि को* परीक्षा केन्द्र के आस-पास 200 मीटर की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त सभी परीक्षा केन्द्रों पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सदर के अनुमण्डल दण्डाधिकारी विकास कुमार द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 1973(2) की धारा -144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्त परीक्षा केंद्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में परीक्षा तिथि को निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है।
इस आदेश के तहत संबंधित सभी परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर के व्यासार्द्ध (परिधि) में शांति भंग करने के उद्देश्य से पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, आग्नेयास्त्र या अन्य घातक हथियार, विस्फोटक आदि लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
परीक्षा केन्द्रों के अन्दर मोबाईल फोन, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट, इलेक्ट्रोनिक पेन/घड़ी, पेजर, सेल्युलर फोन,ए.टी.एम. कार्ड एवं अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस आदेश का उललंघन करने वालों पर सुसंगत धाराओं के तहत क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/आरक्षी एवं सैन्य बल, सरकारी पासधारी, शवयात्रा, धार्मिक जुलूस, शादी-विवाह के कार्यक्रम में शामिल व्यक्तियों के मामले में शिथिल रहेगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal