वित्त मंत्री सीतारमण के द्वारा पेश अंतरिम बजट में 2047 के विकसित भारत को लक्ष्य करते हुए घोषणाएं की गई है। विशेषकर गरीब ,महिला, युवा और किसान को फोकस कर घोषणाएं की गई है। महिला कारोबारी को मुद्रा लोन, 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी ,पीएम आवास योजना में महिलाओं को प्राथमिकता, आशा बहनों को आयुष्मान योजना का लाभ , 9 से 14 साल की लड़कियों को सर्वाइकल का टीका मुक्त आदि की घोषणा कर महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसी प्रकार किसानों के लिए नैनो डीएपी खाद, 11•8 करोड़ किसानों को किसान सम्मान राशि, 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना आदि।

युवा के लिए स्टार्टअप में कर छूट का प्रावधान साथ ही दो करोड़ लोगों के लिए नए घर का प्रावधान, एक करोड़ घरों को 300 यूनिट मुफ्त सोलर बिजली आदि लोक लुभावना घोषणाएं की गई है। बजट में यात्री सुविधा का भी ध्यान रखते हुए 40 हजार बोगी वंदे भारत बोगी में बदलने , ऊर्जा ,सीमेंट एवं फ्रेट क्षेत्र के लिए 3 नए प्रमुख आर्थिक रेल कारीडोर के निर्माण, नमो भारत मेट्रो आदि की घोषणा की गई है जो सभी सराहनीय है।
किंतु इस बजट में मध्यम वर्ग को विस्तृत आवास योजना अथवा आयकर में राहत की कोई घोषणा तत्काल नहीं की गई है उसके लिए आम बजट का इंतजार करना होगा। जो भी हो विकसित भारत के मद्देनजर अंतरिम बजट को बेहतर ही कहा जाएगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal