Breaking News

नित्य नए आयाम गढ़ रही जीविका दीदियाँ – डा० ऋचा गार्गी  केक काटकर जीविका दीदी की रसोई का स्थापना दिवस मनाया। 

नित्य नए आयाम गढ़ रही जीविका दीदियाँ – डा० ऋचा गार्गी

केक काटकर जीविका दीदी की रसोई का स्थापना दिवस मनाया।

डीएमसीएच अंतर्गत संचालित जीविका दीदी की रसोई को एक वर्ष पूर्ण होने की ख़ुशी में डीएमसीएच अधीक्षक डा० अलका झा, जीविका डीपीएम डा० ऋचा गार्गी व रसोई में कार्य करने वाली जीविका दीदियों ने संयुक्त रूप से केक काट कर स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर डा० अलका ने कहा जीविका द्वारा चलाये जा रहे दीदी की रसोई की कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाय वो कम होगी। उन्होंने कहा कि जीविका दीदी की रसोई स्वच्छता का ध्यान रखते हुए ससमय मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मुहैया करवा रही है। इसकी सेवा से मरीज, उनके परिजन के साथ डीएमसीएच के कर्मी भी बेहद खुश व संतुष्ट हैं। वहीं डीपीएम डा० ऋचा ने बताया कि जीविका दीदी की रसोई का सफलतापूर्वक संचालन करते हुए आज 1 वर्ष पूर्ण हो चूका है। यहाँ 50 जीविका दीदियां व 10 सहायकों की मदद से लगभग 700 मरीजों को 3 वक़्त भोजन मुहैया करवाया जा रहा है साथ ही परिजनों व आगुन्तकों को सस्ते दरों पे भोजन व नाश्ते का प्रबंध किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जीविका दीदी की रसोई को हर माह औसतन 3.50 लाख का मुनाफ़ा हो पा रहा है। दरभंगा की जीविका दीदियां विभिन्न रोज़गारों से जुड़ कर आर्थिक व सामाजिक रूप से सबल कर विकास के नित्य नए आयाम गढ़ रही है। इस मौके पर दीदी की रसोई से जुड़ी जीविका दीदियों के चेहरे पर जबरदस्त ख़ुशी व उत्साह दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए युवा पेशेवर गैर कृषि तृषा, संचार प्रबंधक राजा सागर, सामुदायिक समन्वयक रेनू कुमारी, सोनी कुमारी, रिंकू कुमारी, ज्योति कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक सुजाता कुमारी, शशिशेखर कुमार कैडर सुनील कुमार एवं अन्य कर्मियों सहित दर्जनों जीविका दीदियां मौजूद थी ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …