13 फरवरी (मंगलवार) को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन

दरभंगा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा मृणाल कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 13 फरवरी 2024 (मंगलवार) को आई.टी.आई., रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में *Midland Microfin. Ltd* द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 29 वर्ष निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नियोजकों द्वारा *Tco (Field Work) एवं ब्रांच ऑपरेशन क्रेडिट ऑफीसर के लिए कुल – 60 पदों पर अभ्यर्थियों नियुक्ति किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 03 लाख 20 हजार एवं 02 लाख 76 हजार प्रतिवर्ष रुपये (CTC) सहित मुफ्त आवास, इनसेंटिव, फ्यूल खर्च प्रतिमाह दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को *दरभंगा, मधुबनी,समस्तीपुर,शिवहर, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली जिले* में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि *रोजगार हेतु अभ्यर्थियों के पास दो पहिया वाहन एवं चालक लाइसेंस* होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal