राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक

दरभंगा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर 09 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक क्लेम केस के निपटारे के लिए अधिवक्ताओं के साथ बैठक की गयी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्यारह श्री संजय प्रिया ने बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं से कहा कि दावा/वाद के निपटारे के लिए पक्षकारों के साथ प्री-काउंसलिंग करना अति महत्वपूर्ण है। इससे मामलों के निष्पादन में आनेवाली बाधाओं को आसानी से दूर किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि,उनके अधिवक्ता एवं दावाकर्ता के अधिवक्ता समझौता कराने का प्रयास करें।
बैठक में अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार सचिव रंजन देव सहित सभी बीमा कंपनियों के अधिवक्ता एवं दावाकर्ताओं के अधिवक्ता उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal