Breaking News

बिहार • सीतामढ़ी के बैरगनिया में ईंट भट्ठा, विभिन्न दुकानों एवं होटल से मुक्त कराए गए 13 बाल बंधुआ मजदूर , भट्टा संचालक सहित नियोजको के खिलाफ मामला दर्ज

*सीतामढ़ी के बैरगनिया में ईंट भट्ठा, विभिन्न दुकानों एवं होटल से मुक्त कराए गए 13 बाल बंधुआ मजदूर , भट्टा संचालक सहित नियोजको के खिलाफ मामला दर्ज

सीतामढ़ी में सीतामढ़ी पुलिस ,नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थपित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन , जिला प्रशासन सीतामढ़ी और 20 वी वाहिनी एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 13 बाल बंधुआ मजदूर को मुक्त कराया गया है। यह कार्रवाई जिला के अपर पुलिस अधीक्षक सह नोडल विशेष किशोर पुलिस ईकाई मनोज राम एवं अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार के निर्देशन में सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना क्षेत्र में की गई हैं।बैरगनिया प्रखंड के कई ईंट भट्टा उद्योग और दुकानों में नाबालिग बच्चो से बाल बंधुआ मजदूरी कराए जाने की शिकायत मिल रही थी जिसके आलोक में बचपन बचाओ आंदोलन के पहल पर सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर सघन रेस्क्यू अभियान चलाया गया जिसमे 13 बाल बंधुआ मजदूर को मुक्त कराया गया है साथ ही मजदूरी करवाने वाले नियोजकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। इस संदर्भ में एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि जिला भर में विशेष किशोर पुलिस ईकाई के नोडल मनोज राम के नेतृत्व में टीम द्वारा निगरानी की जा रही हैं जहां भी बाल श्रम की सूचना मिलेगी त्वरित करवाई की जाएगी।बचपन बचाओ आंदोलन के केन्द्रीय निदेशक मनीष शर्मा ने सीतामढ़ी पुलिस , प्रशासन , एसएसबी की प्रशंसा करते हुए कहा कि समन्वित प्रयास से बड़ी कारवाई बच्चों से मजदूरी लेने वालो के विरुद्ध की गई हैं निश्चित रूप से इससे अंकुश बच्चों से श्रम करवाने पर लगेगा श्री शर्मा ने बताया कि बच्चों से मजदुरी करवाना नियोजक की दया नहीं सस्ती श्रम और शोषण की देन हैं। मुक्त हुए बच्चों को नियुंतम मजदुरी नहीं दी जा रही थी बच्चों से काफी अधिक समय तक मजदूरी करवाया जाता था। रेस्क्यू टीम में बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, शिव शंकर ठाकुर,सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उदय कुमार गुप्ता, एसएसबी के एसआई इन्द्र सेन, एएचटीयू प्रतिनिधि राजी कुमार,बेरगिनिया थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित थाना के पुलिस बल, एसएसबी की टीम शामिल थे। रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सह अध्यक्ष प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति डॉ अभय कुमार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …