भाकपा(माले) जिला कमिटी की बैठक आयोजित।
भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ जनसंपर्क अभियान की समीक्षा

दरभंगा भाकपा(माले) दरभंगा जिला कमिटी की बैठक भाकपा(माले) जिला कार्यालय में शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया। बैठक में प्रभारी के बतौर भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा शामिल है।
बैठक की शुरुआत मृत पार्टी सदस्य व समर्थक को श्रद्धांजलि देकर की गई।
बैठक में जिला में चले संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ जनसंपर्क पदयात्रा की समीक्षा की जा रही है। साथ ही साथ राज्य की बदली हुई राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा जारी है।
बैठक में अभिषेक कुमार, आर के सहनी, शनिचरी देवी, साधना शर्मा, अशोक पासवान, नंदलाल ठाकुर, विनोद सिंह, पप्पू पासवान, संतोष यादव, मोहम्मद जमालुद्दीन, भोला पासवान, उमेश साह, मयंक कुमार, पप्पू पासवान, प्रो कल्याण भारती, प्रिंस राज शामिल थे। बैठक अभी जारी है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal