आइसा ने किया यंग इंडिया रेफरेंडम– जनमत संग्रह का आयोजन

*यंग इंडिया तय करेगा 2024 लोकसभा चुनाव का एजेंडा*– आइसा
आगामी लोकसभा चुनाव के मुद्दे गोदी मीडिया के द्वारा तय नहीं किए जाएंगे। केंद्र सरकार चुनाव जीतने के लिए समूचे देश में मंदिर–मस्जिद के नाम पर ध्रुवीकरण करने का प्रयास कर रही है। चुनाव आयोग पर भाजपा का दवाब जगजाहिर है। ऐसे में, लोकतंत्र बचाने के लिए देश के छात्रों–नौजवानों को चुनावी मुद्दे तय करने होंगे। मतदान जनता करती है तो मुद्दे भी जनता के होंगे। इसलिए चुनावी मुद्दों को तय करने के लिए हम छात्रों –नौजवानों से जनमत संग्रह तैयार कर रहे हैं।
उक्त बातें जिलाध्यक्ष शम्स तबरेज ने आइसा के तत्वावधान में आयोजित यंग इंडिया रेफरेंडम, जनमत संग्रह के अवसर पर कही।
रेलवे स्टेशन प्रांगण में अयोजित जनमत संग्रह में मतदान कर रहे युवाओं से संवाद करते हुए आइसा टीम ने बताया कि केंद्र सरकार शिक्षा बजट में निरंतर कटौती कर रही है। शिक्षा बजट 10.4 प्रतिशत से गिरकर 9.5 प्रतिशत हो गया है। आज पिछले 45 वर्षों में सर्वाधिक बेरोजगारी है। आरक्षण पर लगातार हमले जारी हैं। अल्पसंख्यक विश्वविद्यालयों की फंड कटौती की जा रही है। ऐसी भीषण स्थिति में भाजपा गोदी मीडिया के सहारे आम नागरिक को मंदिर–मस्जिद में उलझा कर वोट लेना चाहती है। देश को नारकीय स्थिति से निकालने के लिए चुनाव एक सुनहरा अवसर है। इसलिए हमसबको व्यापक जनहित के मुद्दों पर रायशुमारी करने की जरूरत है।
जनमत संग्रह आइसा जिलाध्यक्ष शम्स तबरेज, प्रिंस कुमार, रूपक कुमार, मिथिलेश कुमार, सुभाष कुमार, दीपक पासवान, जयनारायण यादव के संरक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal