Breaking News

13 फरवरी 2024 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,दरभंगा परिसर में किया गया है अप्रेंटिसशिप कैम्पस सलेक्शन का आयोजन

13 फरवरी 2024 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,दरभंगा परिसर में किया गया है अप्रेंटिसशिप कैम्पस सलेक्शन का आयोजन

 

 

दरभंगा  प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा द्वारा बताया गया कि 13 फरवरी 2024 को टाटा मोटर्स सानंद गुजरात के द्वारा अप्रेंटिसशिप कैम्पस सलेक्शन का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा परिसर में निर्धारित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जिसमें सभी ट्रेड के आईटीआई उत्तीर्ण और एपीयरिंग कैंडिडेट्स कैंपस में भाग ले सकते है।उन्होंने कहा कि आईटीआई पास (एनसीवीटी/एससीवीटी) उम्मीदवार ही भाग ले सकेंगे।

अभ्यर्थियों का शैक्षणिक योग्यता-10वीं एवं12वीं पास किसी भी संकाय के साथ एवं आईटीआई पास (पुरूष/महिला) उम्मीदवारों के लिए निर्धारित है तथा उम्र-18 से 23 वर्ष,चयन इंटरव्यू  साक्षात्कार के द्वारा 13 फरवरी पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कंपनी के द्वारा प्रतिमाह स्टाइपेंड 12850 प्रति माह,उपस्थित पुरस्कार 7500 रुपये क्वार्टरली प्रदान किया जाएगा,कैंटीन, यूनिफॉर्म, मेडिकल/ग्रुप इंश्योरेंस (कम्पनी के नियमानुसार) दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्य की अवधि 08 घंटे तथा योग्य उम्मीदवारों का चयन अप्रेंटिसिप/प्रशिक्षु के तौर पर किया जायेगा,उक्त अवधि में अभ्यर्थी को निर्धारित स्टाइपेंड दिया जायेगा।

प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के पश्चात् उनके प्रदर्शन के आधार पर नियोक्ता कम्पनी के द्वारा प्रमाण पत्र के साथ-साथ स्थाई नियुक्ति का अवसर भी प्रदान किया जा सकता है।

उपरोक्त चयन कम्पनी के सेवा शर्ताें के अनुसार  किया जायेगा। उम्मीदवार अपने स्तर से संतुष्ट होकर हीं नियोजन प्रक्रिया में भाग लें।

 

 

 

 

Check Also

• जिला परिषद दरभंगा के अध्यक्ष पद पर  रेणु देवी निर्विरोध निर्वाचित 

🔊 Listen to this   • जिला परिषद दरभंगा के अध्यक्ष पद पर  रेणु देवी …