यंग इंडिया रेफरेंडम जनमत संग्रह की हुई गणना
फीस वृद्धि और नौकरियों के अभाव से नाखुश है यंग इंडिया*– प्रो. सुरेंद्र सुमन

आइसा के तत्वावधान में आयोजित यंग इंडिया रेफरेंडम जनमत संग्रह की गणना मिथिला विश्वविद्यालय के प्राचार्य प्रो.सुरेंद्र सुमन के निरीक्षण में हुई।
हजारों मतों की लंबी गणना के उपरांत परिणाम घोषित करते हुए निरीक्षक प्रो.सुरेंद्र सुमन ने कहा कि छात्रों–नौजवानों ने फीस वृद्धि, छात्रावास, केंद्र सरकार के वादानुसार दो करोड़ नौकरियों को केंद्रीय प्रश्न बनाया है। इसी आधार पर उन्होंने सर्वाधिक मतदान किया है। युवाओं के बीच दो करोड़ नौकरियों का वादा न पूरा करने तथा सरकारी शिक्षण संस्थानों में बेतहाशा फीस वृद्धि करने वाली मोदी सरकार के प्रति नाराजगी है। यह शिक्षा से जुड़े व्यापक मुद्दों पर केंद्र सरकार की विफलता का द्योतक है।
आइसा जिला इकाई का नेतृत्व कर रहे जिला सचिव मयंक कुमार ने परिणाम पर हर्ष जाहिर किया। उन्होंने शिक्षा, रोजदार जैसे मुद्दों की केन्द्रीयता को चुनाव और समाज के लिए बहुत आश्वस्तकारी बताया।
मौके पर जिलाध्यक्ष शम्स तबरेज, रूपक कुमार, प्रिंस कुमार, जयनारायण यादव, दीपक पासवान, सुभाष कुमार, मिथिलेश कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal