Breaking News

02 मार्च को मिथिलावादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन दरभंगा में

◆ मिथिलावादी पार्टी के कोर पदाधिकारी को किया गया ‘प्रशिक्षित

◆ मिथिलावादी पंचायत सम्मलेन का हुआ सफल आयोजन

◆ 02 मार्च को मिथिलावादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन दरभंगा में

मिथिलावादी पार्टी द्वारा राष्ट्रीय प्रभारी श्री अविनाश भारद्वाज के नेतृत्व में मिथिलावादी पंचायत सम्मलेन का आयोजन बेनीपुर प्रखण्ड अंतर्गत तरौनी स्थित नागार्जुन पुस्तकालय परिसर में हुआ। जिसमें विभिन्न सत्र के माध्यम से गाँव – गाँव से आए मिथिलावादी कोर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को प्रशिक्षित किया गया।

 

 

जिसका संचालन श्री वीरेंद्र कुमार ने किया। जिसके प्रमुख अंश : राजनीति के छः पूंजी पर विस्तार से चर्चा किया गया , जो इस प्रकार हैं : राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, नेटवर्क, नैतिक, बौध्दिक पूंजी । समाहित गतिबिधी – क्षेत्र परिसीमन के 5 बिंदु ( क्षेत्र का सिमांकन, फिजिकल मीटिंग स्थल का चयन, भाषण स्थल का चयन, पूर्व चुनाव का वोट पैटर्न, डाटा इकठ्ठा करना व दिवार लेखन ) व 3 माह का कार्ययोजना समेत सोसल मीडिया , पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन ,उद्देश्य, विजन एवं यूनियन द्वारा आयोजित आगामी विश्वविद्यालय चुनाव पर वृहत रूप से चर्चा – परिचर्चा हुआ।

 

वहीं श्री अविनाश भारद्वाज ने बताया कि : मिथिलावादी नौजवानों को प्रशिक्षित कर अपने विचारधारा को मजबूत करने का काम करेंगे और आगामी आने वाले भविष्य में मिथिलावादी उपेक्षित असहाय , अशिक्षित मिथिला को लोक – कल्याण के मार्ग से जोड़कर राजनीतिक रूप से मजबूत करेंगे , पार्टी मजबूत करके आगामी हरेक चुनाव में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। मार्च 02 तारीख को पार्टी राष्ट्रीय अधिवेशन करेगी और राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने हेतु एक ठोस निर्णय लेगी।

 

कुल मिलाकर मिथिलावादी पार्टी एक राजनीतिक संगठन है जो मिथिला क्षेत्र के विकास और बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी विभिन्न पहलों और कार्यक्रमों के माध्यम से, पार्टी क्षेत्र के लोगों के सामने आने वाली अनूठी चुनौतियों का समाधान करने और उनके आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। शिक्षा, आर्थिक विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक न्याय पर अपने ध्यान के साथ, मिथिलावादी पार्टी मिथिला क्षेत्र में परिवर्तन के लिए एक शक्तिशाली शक्ति है।

 

इस अवसर पर गोपाल चौधरी , विद्या भूषण राय , नीरज शेखर , शिवेंद्र वत्स , अंकित आजाद , नीरज क्रांतिकारी , राघवेंद्र रमण , विजय श्री टुन्ना , नवीन साहनी , आदित्य मण्डल , मो कलाम , संतोष साहू , अमन सक्सेना , राजेश मंडल , मो तारा बाबु समेत सैकड़ो पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …