DARBHANGA • स्वच्छता कर्मी राजा राम को किया गया सम्मानित

स्वच्छता कर्मी राजा राम को किया गया सम्मानित

 

दरभंगा  समाहरणालय अवस्थित एनआई.सी कक्ष में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी  राजीव कुमार झा के कर कमलों से स्वच्छता कर्मी  राजा राम को पाग,चादर से सम्मानित किया गया।

जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा 01 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजाराम के द्वारा एनआईसी कार्यालय के दोनो भी.सी कक्ष एवं सभी कमरों को अच्छी तरह सफाई की गई है।

उन्होंने कहा कि इनका कार्य प्रशंसनीय रहा है एवं इनके कुशल कार्य से अन्यकर्मी को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर आईटी प्रबंधक संजय कुमार सहनी एवं एनआईसी के सभी कर्मी गण उपस्थित थे।

Check Also

GDS को 8वें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग तेज,संघ ने केंद्र से की अपील 

🔊 Listen to this GDS को 8वें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग तेज,संघ …