Breaking News

मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति ने बीआरबी कॉलेज तथा जीडी कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

 

मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति ने बीआरबी कॉलेज तथा जीडी कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

अपराह्ण काल में जीडी कॉलेज, बेगूसराय को कुलपति ने पाया बन्द, दिया शोकोज जारी करने का आदेश

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने शनिवार को अपराह्ण काल में बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर तथा जीडी कॉलेज, बेगूसराय का औचक निरीक्षण किया। बीआरबी कॉलेज के प्रधानाचार्य डा वीरेन्द्र कुमार चौधरी ने महाविद्यालय परिसर में कुलपति का पाग तथा चादर आदि से स्वागत करते हुए, विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण में सहयोग किया। कुलपति ने कॉलेज के अपने निरीक्षण से संतुष्टि व्यक्त की। तदोपरांत कुलपति जीडी कॉलेज, बेगूसराय के निरीक्षण हेतु परिसर पहुंचे तो वे कॉलेज को बंद देखकर आश्चर्यचकित हुए। कुलपति ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वहां के प्रधानाचार्य, बर्सर, प्रधान सहायक तथा लेखापाल आदि को शोकोज जारी करने का आदेश दिया।

कुलपति ने कहा कि आगे भी इसी तरह अन्य महाविद्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा तथा गड़बड़ी पाए जाने पर समुचित कार्रवाई भी की जाएगी।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …