मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर रोड शाखा की विशेष चुनावी आम सभा का आयोजन।

समस्तीपुर/हसनपुर : मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर रोड शाखा की एक विशेष चुनावी आम सभा युवा निशांत अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थानीय अग्रसेन भवन में रविवार को आयोजित की गई। इस सभा में सर्वप्रथम पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपचंद बड़बड़िया को चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया। सभा मे उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत से युवा विकास कुमार बड़बड़िया का नाम अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया। एकमात्र नाम आने पर चुनाव अधिकारी ने विकास बड़बड़िया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। इस दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी के आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य देवी प्रसाद अग्रवाल ने निशांत अग्रवाल के वर्तमान कार्यकाल की सराहना की तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई के साथ सत्र 2024-25 के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सभा में उपस्थित संजय बजाज, रामनारायण अग्रवाल, सुभम चाँद आलोक मुरथालिया, मनीष मुरथलिया, पुनीत बड़बड़िया, सचिन, अभिषेक, सुमित, सोनू , गौरव, सहित लगभग 40 सदस्यों ने विकास बड़बड़िया को माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि जन कल्याण एवं समाजिक सुरक्षा मेरे कार्यकाल की प्राथमिकता होगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal