*पंचायत एवं वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन*

बचपन बचाओ आंदोलन, जिला बाल संरक्षण ईकाई ,सीतामढ़ी एवं प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति,बथनाहा के द्वारा संयुक्त रूप से बथनाहा प्रखंड कर्यालय स्थित सभागार में पंचायत एवं वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार प्रसाद के निर्देशन में किया गया।कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार प्रसाद, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीमा कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुशांत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। बीडीओ अजित कुमार प्रसाद ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि बथनाहा प्रखंड बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र है जिला प्रशासन, जिला पुलिस एवं बचपन बचाओ आंदोलन के सहयोग से निरंतर बाल शोषण पर प्रखंड क्षेत्र में पुर्ण रुप से अंकुश लगाने के लिए पहल किया जा रहा हैं। प्रशिक्षण कार्यशाला का लाभ उठाकर बाल संरक्षण समिति प्रत्येक माह वॉर्ड एवं पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक निर्धारित तिथि को करना प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करे। सीडीपीओ रीमा कुमारी ने कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों को बाल विवाह निषेध कानून एवं बाल विवाह के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुऐ एक भी बाल विवाह किसी भी वॉर्ड में न हो यह सुनिश्चित करने के लिए बाल संरक्षण समिति का ज्ञानवर्धन किया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुशांत कुमार ने बाल श्रम निषेध कानून, बाल श्रम के दुष्परिणाम एवं बाल श्रम से मुक्त बच्चें के पुनर्वास की योजनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यशाला में बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि ने बाल संरक्षण समिति के कर्तव्य दायित्व में बच्चों के सुरक्षा के लिए संवेदनशीलता से संबंधित ज्ञानवर्धन एवं बाल दुर्व्यपार , बाल यौन शोषण से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। कार्यशला में रूपौली रूपहारा एवं हरनहिया पंचायत के सभी महिला प्रयवेक्षिका , वॉर्ड सदस्य,आगनवाड़ी सेविका, जीविका के प्रतिनिधी, बाल समिति के प्रतिनिधि गांव के बाल संरक्षण समिति के सदस्य सहित प्रतिभागी शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal