Breaking News

दरभंगा में चारों तरफ सरस्वती पूजा की धूम मां शारदे की पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु

दरभंगा में चारों तरफ सरस्वती पूजा की धूम मां शारदे की पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु

 

बिहार सहित देश भर में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है मां शारदे की पूजा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वही लोग मां सरस्वती की पूजा करते हुए दिखे. मां की मूर्ति को सुंदर रूप दिया गया है। दरभंगा सहित और भी जगह पर मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की जा रही है. वही माँ सरस्वती पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि यह पूजा तीन दिनों तक चलने वाली है। इस पूजा को लेकर हम लोग पहले से ही तैयारी कर रहे थे वही कार्यक्रम में बच्चों से लेकर हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। मां सरस्वती की पूजा को लेकर दरभंगा शहर में लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर चारों और उत्साह उमंग और उल्लास छाया है। देवी सरस्वती के एक मुख और चार हाथ हैं मां एक हाथ में वीणा ‘ एक हाथ में माला ‘ एक हाथ में पुस्तक और एक हाथ आशीष देते हुए हैं। देवी सफेद वस्त्र धारण किए कमल पर विराजमान होती है इसका वाहन हंस है इसीलिए इन्हें हंस वाहिनी भी कहा जाता है… किसी भी शैक्षणिक कार्य में सबसे पहले देवी सरस्वती की पूजा करने का महत्व है.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …