Breaking News

सी एम साइंस कॉलेज में विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

सी एम साइंस कॉलेज में विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

सी एम साइंस कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन प्रधानाचार्य सह विभागाध्यक्ष प्रो दिलीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने छात्रों को महान वैज्ञानिक डॉ सी वी रमण की जीवनी से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मानव हित एवं स्वतंत्र चिंतन के बिना एक सफल एवं सुरक्षित भविष्य के उद्देश्य को साकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस से प्रेरणा लेकर छात्रों को निरंतर विज्ञान विषय से संबंधित नवीन शोध में लगे रहने का आह्वान किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि दरभंगा महाराज के भेंट किए गये हीरे पर प्रयोग करके सीवी रमण को नोबेल पुरस्कार हासिल हुआ। विभाग के शिक्षक डॉ विश्व दीपक त्रिपाठी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर के दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ निधि झा, डॉ पांशु प्रतीक, डॉ फहीमुल हसन, डॉ गौतम कुमार साह, डॉ इरशाद अहमद तथा निर्दोष कुमार भगत की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …