Breaking News

स्वयंसेवकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

स्वयंसेवकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

 

सी.एम. साइंस कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई एवं नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। सभी स्वयंसेवक महाविद्यालय परिसर से जागरूकता संबंधी नारे लगाते हुए टावर चौक से होते हुए नगर निगम के पास आकर रूके और नाटक का भावपूर्ण प्रदर्शन किया। इस नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने नगर निगम के आसपास के इलाके के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें मतदान करने को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में शिल्पी साक्षी, सुनिधि गुप्ता, प्रज्ञा कुमारी, मो. आशु, केशव, कुमारी वैष्णवी, अस्मिता, इकरा, पंकज कुमार और आफिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में महाविद्यालय की डा निधि झा, डा रश्मि रेखा एवं स्वर्णा श्रेया ने उपस्थित होकर स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारी डा सत्येंद्र कुमार झा के नेतृत्व में किया गया।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …