Breaking News

 भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक रविवार को सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार के अध्यक्षता में आहूत की गई।

भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक रविवार को सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार के अध्यक्षता में आहूत की गई।

बैठक में होली मिलन समारोह सहित संगठन के द्वारा सदस्यता अभियान एवं कई विषयों पर चर्चा की गई। वही प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि संगठन को विस्तार के लिए अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा महिला सहित युवा सदस्य को अधिक से अधिक संगठन से जुड़े ताकि संगठन और मजबूती और मजबूत बन सके। वही 21 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि संगठन में कई पदाधिकारी सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हो पाते हैं वैसे पदाधिकारी सदस्य को चयनित करके संस्था से निष्कासित किया जाएगा वही जो पदाधिकारी सदस्य अच्छे कार्य कर रहे हैं उन्हें आगामी बैठक में सम्मानित किया जाएगा। बैठक में रविवार को जिला सदस्य नितेश सहाय के अच्छे कार्य को देखते हुए सर्व सम्मति से उन्हें दरभंगा जिला के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ललित यादव, प्रदेश महासचिव मोहन कुमार ठाकुर ,प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ सजल यादव ,प्रदेश अध्यक्ष स्वास्थ्य प्रकोष्ठ रंजीत कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …