Breaking News

सीतामढ़ी में बाल विवाह के खिलाफ एक्शन : बाल विवाह करवाई गई नाबालिग बालिका को करवाया गया मुक्त || • ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

सीतामढ़ी में बाल विवाह के खिलाफ एक्शन : बाल विवाह करवाई गई नाबालिग बालिका को करवाया गया मुक्त

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिला के परसौनी प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्ष की नाबालिग बालिका का बाल विवाह होने की गुप्त सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी सह बाल विवाह निषेध अधिकारी बेलसंड शिवानी शुभम के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी परसौनी अनिल कुमार के द्वारा गठित टीम में शामिल परसौनी थाना के पुलिस पदाधिकारी, नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) ,चाइल्ड हेल्पलाइन , प्रखंड कार्यालय के प्रतिनिधि , बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रतिनिधि की संयुक्त टीम द्वारा बाल विवाह करवाई गई नाबालिग बालिका को लड़के के घर से बालिका को सफलतापूर्वक मुक्त करवाया । मुक्त करवाने के उपरांत उनके बालिका के सुरक्षा हेतु बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करवाया गया हैं एवं मामले में थाना में एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …