09 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु 20 बेंचों का हुआ गठन
दरभंगा • राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मार्च 2024 को व्यवहार न्यायालय, दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल में 10ः30 पूर्वाह्न से किया जायेगा, जहाँ पर आपसी सुलहनामे के आधार पर कंपाउडेबल वादों की सुनवाई होगी और वादों का निस्तारण किया जायेगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक संचालन हेतु बिहार विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्राधिकार के सचिव-सह-अपर जिला सत्र न्यायाधीश रंजन देव द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर मुकदमों की सुनवाई हेतु 20 बेंच गठित किये गये हैं, इनमें व्यवहार न्यायालय, दरभंगा में कुल 13 बेंच, व्यवहार न्यायालय, बेनीपुर में 03 बेंच एवं व्यवहार न्यायालय, बिरौल में 04 बेंच का गठन शामिल है, जो निम्न प्रकार हैं :-
व्यवहार न्यायालय, दरभंगा में गठित बेंच नम्बर – 01 में प्रतिमा परिहार, विशिष्ट विशेष पोस्को न्यायालय, दरभंगा एवं राधा कुमारी, वकील के साथ पीठ लिपिक यदुनन्दन राय, मोबाइल नम्बर – 8877396765 को प्रतिनियुक्त किया गया हैं।
बेंच नम्बर – 02 में संजय प्रिया, अपर जिला न्यायाधीश – XI, दरभंगा एवं मंजू झा, वकील के साथ पीठ लिपिक राजन चौधरी, मोबाईल नम्बर – 9113398935 को, बेंच नम्बर – 03 में श्रीराम झा, विशेष न्यायाधीश उत्पाद न्यायालय – I, दरभंगा एवं विष्णु कान्त चौधरी, वकील के साथ पीठ लिपिक दीपक कुमार झा एवं लिपिक कुणाल किशोर, मोबाइल नम्बर – 9973146507 , बेंच नम्बर – 04 में उपेन्द्र कुमार, अपर जिला न्यायाधीश – VII, दरभंगा एवं मनोज कुमार, वकील के साथ लिपिक संजीव रंजन, मोबाइल नम्बर – 7903897963 तथा लिपिक ललन कुमार मिश्रा , बेंच नम्बर – 05 माधवेन्द्र सिंह, सब जज-I-सह-ए.सी.जे.एम-I, दरभंगा एवं मंजू कुमारी, वकील के साथ पीठ लिपिक राम रतन प्रसाद, मोबाईल नम्बर – 9431889460 को, बेंच नम्बर – 06 में मनोज कुमार-V, सब जज-IV-सह-ए.सी.जे.एम-IV, दरभंगा एवं मुन्नी कुमारी, वकील के साथ पीठ लिपिक दीपक कुमार, मोबाईल नम्बर – 9135384210 को, बेंच नम्बर – 07 में नागेश प्रताप सिंह, सब जज – VIII-सह-ए.सी.जे.एम-VIII, दरभंगा एवं भरत कुमार लाल दास, वकील के साथ पीठ लिपिक दिवाकर कुमार, मोबाईल नम्बर – 8210642510 , बेंच नम्बर – 08 में स्मिता राज, सब जज-IX-सह-ए.सी.जे.एम-IX, दरभंगा एवं अमर प्रकाश, वकील के साथ पीठ लिपिक अमरजीत कुमार, मोबाईल नम्बर – 8051960018 , बेंच नम्बर – 09 में करुणानिधि प्रसाद आर्य, एस.डी.जे.एम, दरभंगा एवं रमेश पासवान, वकील के साथ पीठ लिपिक प्रकाश कुमार मिश्रा, मोबाईल नम्बर – 9572359445 , बेंच नम्बर – 10 में संजना गाँधी, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, दरभंगा एवं पूनम कुमारी, वकील के साथ पीठ लिपिक अभय कुमार सिन्हा, मोबाईल नम्बर – 9835071910 , बेंच नम्बर – 11 में अनुराग तिवारी, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, दरभंगा एवं सुनील कुमार पाठक, वकील के साथ पीठ लिपिक राहुल कुमार गुप्ता, मोबाईल नम्बर – 9304305259 को, बेंच नम्बर – 12 में काजल सोनावाला, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, दरभंगा एवं दिलीप कुमार चौधरी, वकील के साथ पीठ लिपिक अजय कुमार देव, मोबाईल नम्बर – 9122123221 को तथा बेंच नम्बर – 13 में चंदन ठाकुर, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, दरभंगा एवं संजीव कुमार, वकील के साथ पीठ लिपिक उमेश कुमार मिश्रा, मोबाईल नम्बर – 8877342048 को प्रतिनियुक्त किया गया हैं।
इसके साथ ही *व्यवहार न्यायालय, बेनीपुर* में गठित बेंच नम्बर – 01 में संगीता रानी, ए.सी.जे.एम-सह-सब जज – I, बेनीपुर एवं नवीन कुमार ठाकुर, वकील के साथ लिपिक महेश कुमार सहनी, मोबाईल नम्बर – 8076883594 , बेंच नम्बर – 02 में प्रमोद रंजन, एस.डी.जे.एम, बेनीपुर एवं गजनफर अली खान, वकील के साथ पीठ लिपिक शंकर, मोबाईल नम्बर – 9473380355 को एवं बेंच नम्बर – 03 में अभिषेक आनन्द, मुंसिफ-सह-न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, बेनीपुर एवं मो. हैदर अली, वकील के साथ पीठ लिपिक संजय कुमार, मोबाईल नम्बर – 9507809801 को प्रतिनियुक्त किया गया हैं।
*व्यवहार न्यायालय, बिरौल* में गठित बेंच नम्बर – 01 _पंकज चन्द्र वर्मा, ए.सी.जे.एम.-I, बिरौल एवं रीना कुमारी, वकील के साथ कार्यालय लिपिक प्रेम प्रकाश, मोबाईल नम्बर – 8340512523 , बेंच नम्बर – 02 में नरेश महतो, एस.डी.जे.एम, बिरौल एवं शम्भू कान्त मुखिया, वकील के साथ पीठ लिपिक अजय लाल देव, मोबाईल नम्बर – 7631262654 , बेंच नम्बर – 03 में राजू कुमार साह, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास,बिरौल एवं शंकर जी झा, वकील के साथ पीठ लिपिक नवीन कुमार, मोबाईल नम्बर – 8797803343 को एवं बेंच नम्बर – 04 में पप्पू कुमार पंडित, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, बिरौल एवं गणेश ठाकुर, वकील के साथ पीठ लिपिक विष्णु देव पाण्डेय, मोबाईल नम्बर – 9262730460 को प्रतिनियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा है कि प्रत्येक बेंच में एक पीठासीन पदाधिकारी के साथ एक पीठ लिपिक की प्रतिनियुक्ति की गई है।
उन्होंने कहा कि संबंधित पक्षकार अपने वाद से संबंधित मामलों का निपटारा हेतु प्रतिनियुक्त पीठ लिपिक के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मुकदमों की सुनवाई किया जायेगा। जिनमें विभिन्न मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद यथा – शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एन. आई. एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बी.एस.एन.एल इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किया जाएगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal