Breaking News

शत-प्रतिशत मतदान को लेकर मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन

 

शत-प्रतिशत मतदान को लेकर मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन

जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा  राजीव रौशन के आदेश के आलोक में शत-प्रतिशत मतदान करने की मुहिम के अन्तर्गत मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने स्वयं शपथ दिलाई कि मतदान को सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य के रूप में सम्पन्न करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्य प्रो.दिलीप कुमार चौधरी ने 18 वर्ष से अधिक के सभी छात्र-छात्राओं को मतदान में बढ़-चढ़कर पूरे उत्साह के साथ भाग लेने को प्रेरित किया।

इस अवसर पर विवेक सिंह, कुमार गौरव, मो.आशु, आशीष यादव, दीपू कुमार राय, केशव कुमार, इकरा फातिमा, आफिया आरजू, सुनिधि गुप्ता, प्रज्ञा कुमारी, निशा कुमारी, साबिया खान, तकीनत खान, चंदा कुमारी आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सत्येन्द्र कुमार झा के मार्ग-दर्शन में उपर्युक्त कार्यक्रम आयोजित की गयी।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …