Breaking News

जिला प्रशासन,पुलिस एवं बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त पहल से रोका गया बाल विवाह

जिला प्रशासन,पुलिस एवं बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त पहल से रोका गया बाल विवाह

सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में नबालिग बालिका के बाल-विवाह की पूरी तैयारी थी. गुजरात से बारात भी पहुंच चुका था, लेकिन स्थानीय वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति से जानकारी मिलते ही सीतामढ़ी पुलिस एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन की टीम ने मौके पर पहुचकर शादी रुकवा दी. बाल विवाह की जानकारी बचपन बचाओ आंदोलन की टीम के द्वारा सीतामढ़ी जिला के डीएम रिची पांडये एवं एसपी मनोज कुमार तिवारी को दी गई. डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने बाल विवाह रुकवाई. सदर एसडीओ सह बाल विवाह निषेध अधिकारी संजीव कुमार एवं जिला के एएसपी सह नोडल विशेष किशोर पुलिस इकाई मनोज राम के निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर शादी रुकवाई तो पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया. शादी की पूरी रस्म लड़की वालों की तरफ से पूरी कर ली गई थी, तो गुजरात से लड़के वाले भी बारात गांव में लेकर पहुंच गए थे। लेकिन पुलिस एवं बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़की के परिवार से बंध पत्र बनवाकर नाबालिग लड़की का बाल विवाह रुकवाया साथ ही उपस्थित लोगों को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी एवं इस कानूनी अपराध को करने पर सजा के प्रावधान को बताया जिसके उपरांत बारात वापस लौटी और नाबालिग बालिका का बाल विवाह रुका।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …