Breaking News

सीएम साइंस कॉलेज में संगोष्ठी आज, कुलाधिपति करेंगे शिरकत इस बीच जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी एसडीओ , नगर आयुक्त के साथ ही कुल सचिव आदि ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया।

सीएम साइंस कॉलेज में संगोष्ठी आज, कुलाधिपति करेंगे शिरकत

सीएम साइंस कॉलेज में आगामी 12 मार्च को अपराह्न 4 बजे से ‘नयी शिक्षा नीति- 2020 के परिप्रेक्ष्य में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय के कामेश्वर भवन में आयोजित होने वाले इस संगोष्ठी में बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। अपनी उपस्थिति की कृपापूर्ण स्वीकृति उन्होंने प्रदान की है। जबकि संगोष्ठी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डा लक्ष्मी निवास पांडे एवं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो शशि नाथ झा संगोष्ठी में अपना बहुमूल्य विचार रखेंगे।

उधर, सोमवार को कॉलेज प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में पूरे दिन व्यस्त रहा। इस बीच जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी एसडीओ , नगर आयुक्त के साथ ही कुल सचिव आदि ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से अनेक पुलिस प्रशासन ने मौके पर निर्णय लिए और अनेक गाइड लाइन निर्धारित किए । प्रशासन की ओर से प्रधानाचार्य को भी अनेक बिंदुओं पर सुझाव दिए गए जिसका तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कर लिया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि संगोष्ठी समाप्ति के उपरांत महामहिम महाविद्यालय परिसर में नवनिर्मित पीजी केमिस्ट्री ब्लॉक का उद्घाटन करने के साथ ही महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शहर के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के प्रधानाचार्य, सांसद, विधायक एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष एवं शिक्षकों व विश्वविद्यालय के विभिन्न पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …