• लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 हेतु बनाया गया अनुश्रवण कोषांग-सह-जिला नियंत्रण कक्ष
• नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06272-240600, है जो 24 घंटे संचालित रहेगा नियंत्रण कक्ष
दरभंगा • भारत निर्वाचन आयोग के अद्यतन निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन द्वारा बताया गया कि दरभंगा जिला अन्तर्गत लोकसभा आम निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में अत्यधिक प्रचार खर्च, घूस की वस्तुओं का नगद या वस्तु के रूप में वितरण, अवैध हथियारों, शराब, असामाजिक तत्वों की आवाजाही एवं आदर्श आचार संहिता संबंधी प्रावधानों के उल्लघन से संबंधित शिकायतों/सूचनाओं को प्राप्त करने, चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण एवं चुनाव में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में समाहरणालय परिसर अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में तत्काल प्रभाव से शिकायत अनुश्रवण कोषांग-सह-जिला नियंत्रण कक्ष (24X7) की स्थापना किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या – 06272-240600 है।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर स्थापित अनुश्रवण कोषांग-सह-जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय नोडल पदाधिकारी नगर आयुक्त कुमार गौरव, मोबाइल नंबर-7004085779 तथा मुख्य नोडल पदाधिकारी श्रीमती प्रतिमा कुमारी , संयुक्त राज्य कर आयुक्त दरभंगा-1, मोबाइल नंबर-8544402142 एवं जिला नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास परियोजना) डॉ.रश्मि वर्मा, मोबाईल नम्बर – 9431005040 कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्ति कर्मी मतदान की तिथि तक जिला नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहेंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal