Breaking News

22 वां फाल्गुन महोत्सव की तैयारी पूरी, आज निशान शोभा यात्रा के साथ 2 दिवसीय महोत्सव शुरू • रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल की रिपोर्ट

22 वां फाल्गुन महोत्सव की तैयारी पूरी, आज निशान शोभा यात्रा के साथ 2 दिवसीय महोत्सव शुरू

 

 

समस्तीपुर/हसनपुर : 22 वां फाल्गुन महोत्सव की तैयारी पूरी, आज निशान शोभा यात्रा के साथ 2 दिवसीय महोत्सव शुरू, दरअसल हसनपुर प्रखंड के अग्रसेन भवन में होने वाले 22 वें श्याम फाल्गुन महोत्सव की तैयारी को लेकर कई दिनों से श्याम मित्र मंडल तैयारी में जुटी हुई थी, तैयारी पूरी हो चुकी है. जिसको लेकर अध्यक्ष राजीव ड्रोलिया ने बताया कि आज बुधवार 20 व बृहस्पतिवार 21 मार्च को श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जाना है, जिसकी शुरुआत आज सुबह मिताराम विवाह भवन से निशान यात्रा निकलेगी और पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए अग्रसेन भवन पहुंचेगी. जिसके बाद कलाकारों के द्वारा मधुर श्याम भजन की शुरुआत होगी, आपको बताते चले की इसबार हसनपुर में श्याम भक्तों को झूमाने के लिए कोलकाता से श्याम अग्रवाल की टीम, कोलकाता से राधिका शर्मा, टाटानगर से दलजीत परवाना, कानपुर के शनिदेव महाराज की नृत्य- नाटिका के साथ स्थानीय कई कलाकार श्याम भजन और झाँकी की प्रस्तुति करेंगे.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …