Breaking News

बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने कहा है कि, ”एनडीए सरकार ने बिहार के भ्रष्टाचार मुक्त सतत् विकास की प्रक्रिया को गतिमान किया है।

दरभंगा news24live रिपोर्ट राजु सिंह

बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल का प्रेस बयान:

• समय के अंतराल में महागठबंधन वैचारिक द्वंद्व से बिखर जाएगा।
• मानव श्रृंखला में भाजपा नेता- कार्यकर्ता- समर्थक चढ़बढ़कर हिस्सा लेंगे।
• गंभीर सामाजिक विषयों पर महागठबंधन का बौद्धिक दिवालियापन सामने।
• मानव श्रृंखला में जाति- धर्म- पार्टी के भेदभाव से उपर उठकर बिहारवासी भाग लें।

बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने कहा है कि, ”एनडीए सरकार ने बिहार के भ्रष्टाचार मुक्त सतत् विकास की प्रक्रिया को गतिमान किया है। खास बात यह है कि शराबबंदी, दहेज एवं बाल विवाह विरोधी और जल- जीवन- हरियाली अभियान के माध्यम से समाज सुधार और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जो राज्यव्यापी मुहिम छेड़ा है वह तारीफ के काबिल है। 19 जनवरी, 2020 को बिहार में जल- जीवन- हरियाली अभियान के समर्थन में आयोजित मानव श्रृंखला में भाजपा के सभी नेता- कार्यकर्ता- समर्थक चढ़बढ़कर हिस्सा लेंगे।“

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने समस्त बिहारवासियों से 19जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला में जाति- धर्म- पार्टी के भेदभाव से उपर उठकर भाग लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि जनहित, समाजहित एवं राष्ट्रहित के मसलों पर सतही राजनीति करना ठीक नहीं है। आज दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण जैसे विषय चिंता का प्रश्न बनकर उभरे हैं जिसपर जन- जन को भागीदारी करनी चाहिए। ऐसे गंभीर सामाजिक विषय पर जब विपक्ष राजनीति कर रहा है तो महागठबंधन का बौद्धिक दिवालियापन सामने आ रहा है।

डॉ0 संजय जायसवाल ने कहा कि जल- जीवन- हरियाली अभियान के उद्देश्य की सफलता इससे भी साबित होती है कि महागठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के कई विधायक एवं बड़ी संख्या में राजनीतिक दल मानव श्रृंखला के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। समय के अंतराल में महागठबंधन का आपसी वैचारिक द्वंद्व ज्यादा उभरेगा जिससे वह बिखर जाएगा। डॉ0 जायसवाल ने बिहार भाजपा के सभी नेताओं- कार्यकर्ताओं- समर्थकों से मानव श्रृंखला में पूरे जोश- खरोश के साथ भागीदारी करने की अपील की है।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …