हसनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में जीविका दीदी एवं जीविका कर्मियों के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

समस्तीपुर/हसनपुर : प्रखंड मुख्यालय परिसर में जीविका दीदी एवं जीविका कर्मियों के द्वारा शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली प्रखंड विकास पदाधिकारी जय किशन की अध्यक्षता में निकाली गई। इस अवसर पर बीडीओ जयकिशन व अंचलाधिकारी हनी गुप्ता और जीविका परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार ने सभी दीदीओं को बताया की मतदान का प्रयोग करना बहुत ही आवश्यक है, एवं वह अपने पोषक क्षेत्र में प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार का प्रयोग हेतु निश्चित रूप से जागरूक करेंगे। मौके पर बीडीओ जय किशन, सीओ हनी गुप्ता, जीविका बीपीएम मुकेश कुमार, सतीश गुप्ता एरिया कोडिनेटर जीविका , प्रदीप कुमार, मोo अतिफ, शारदा कुमारी, अनिता, ममता कॉम्युनिटी कोडिनेटर जीविका, एवं चंद्रकला, स्वीटी, सोनी, बबिता, पुनम, रीना, मंजू, संगीता, फूलकुमारी, सरिता, कंचन, रिंकू, सहित 1000 से ज्यादा जीविका दीदीयों ने शुक्रवार को इस कार्यक्रम में भाग लिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal