हसनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में बिहार दिवस पर वृक्षारोपण किया गया।

समस्तीपुर/हसनपुर : प्रखंड मुख्यालय परिसर में बिहार दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया। हसनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी जय किशन के द्वारा वृक्ष लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तत्पश्चात प्रखंड परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार, सी न्यूज़ के संवाददाता गौतम सिंह के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिस दौरान बीडीओ जयकिशन ने कहा कि पर्यावरण को बचाने हेतु वृक्षों को बचाना एवं समय-समय पर लगाना अत्यावश्यक है। चूंकि वृक्षों के द्वारा ही हमें शुद्ध वायु अर्थात आक्सीजन की प्राप्ति होती है। जो की मानव जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है। वहीं जीविका के बीपीएम मुकेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आज के दिन कम से कम एक वृक्ष लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण के शुद्धिकरण में उनका योगदान हो सके। इस अवसर पर ब्लॉक कर्मी सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal