सिंहवाड़ा, हायाघाट एवं बिरौल प्रखंड जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

दरभंगा लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के निदेशानुसार दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत लव कुश जीविका ग्राम संगठन, सृष्टि जीविका ग्राम संगठन एवं संजीवनी जीविका संकुल स्तरीय संघ के जीविका दीदियों द्वारा एवं हायाघाट प्रखंड अंतर्गत रसूलपुर पंचायत के Very Low VTR बूथ संख्या-035 एवं बूथ संख्या-028 के जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत संकल्प अभियान का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
वही जिले के बिरौल प्रखंड अंतर्गत जीविका दीदियों एवं बिरौल के प्रखंड परियोजना प्रबंधक द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण संकल्प अभियान का आयोजन किया गया।
आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान हेतु प्रेरित किया गया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक द्वारा जीविका दीदियों को मतदान के महत्त्व के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों जीविका दीदी ने अपनी सहभागिता निभाई एवं लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal