• नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
• हुड़दंग मचाने वाले और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले • डीजे पर अश्लील गाना बजाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी

दरभंगा :- होली के त्यौहार एवं लोकसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के नेतृत्व में दरभंगा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। यह फ्लैग मार्च लोहिया चौक से निकलकर शहर के रहमगंज • नाका नंबर 6 • कोतवाली थाना • दरभंगा टावर • विश्वविद्यालय थाना • बेंता थाना • लहेरियासराय थाना होते हुए पुलिस लाइन पहुंचे इस मौके पर CT SP शुभम आर्य ने कहा कि हम लोग फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को यह अस्वस्थ किया कि आपलोग शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व मनाए। दरभंगा पुलिस आपकी सेवा के लिए पूरी तरह से तैयार है। हुड़दंग मचाने वाले और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले डीजे पर अश्लील गाना बजाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आंचल पुलिस निरीक्षक यातायात थाना अध्यक्ष आदि शामिल भी हुए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal