Breaking News

बिहार  पटना सिटी  • मां मथुरावसिनी शोभायात्रा का रोटरी सम्राट ने शिविर लगाकर किया स्वागत 

 

पटना सिटी

मां मथुरावसिनी शोभायात्रा का रोटरी सम्राट ने शिविर लगाकर किया स्वागत

 

रोटरी पटना सम्राट के सदस्यों द्वारा माहुरी वैश्य संघ द्वारा आयोजित मां मथुरावसीनी शोभायात्रा का शिविर लगाकर स्वागत सुमित्रा सदन, मालसलामी के सामने किया गया।  कार्यक्रम का नेतृत्व चार्टर अध्यक्ष रो  विजय यादव ने किया।

महिला रोटरी सदस्या रो रेखा यादव के साथ रो नूपुर भदानी ,रो संगीता कुमारी और रुचियां नवाडिया ने आरती उतारते हुए मां मथुरासिनी का पूजन नमन किया । रोटरी सदस्यों ने शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की।शिविर के स्टॉल पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बोतलबंद पेय जल की व्यवस्था की गई थी। रोटरी सम्राट से मिले इस सम्मान की माहुरी वैश्य संघ ने प्रशंसा की है।

रोटरी सम्राट के वर्तमान अध्यक्ष  मनोज कुमार ने बतलाया कि – हमारे क्लब के सदस्यों द्वारा पटना सिटी में आयोजित होने वाले सभी प्रमुख शोभायात्राओं का स्वागत करने की परंपरा है।

आज के कार्यक्रम में शामिल रोटरी सदस्यों में विजय कु यादव, संजय कुमार सिन्हा, बिंदेश्वरी कपूर, देवेश नवाडिया, दिनेश भदानी, सुनील केशरी, प्रमोद कुमार, रामकुमार, राजीव कुमार, नितिन मुकेश, त्रिभुवन कुमार, रेखा यादव, नूपुर भदानी, संगीता कुमारी, रूचिता नवाडिया आदि प्रमुख थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …