लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए मास्टर ट्रेनर के द्वारा दिया जा रहा गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण

दरभंगा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के आदेश के आलोक में मतदान कार्यों में किसी प्रकार की वाधा उत्पन्न नहीं हो गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग-सह-जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद द्वारा बताया गया कि +2 बी.के.डी (जिला स्कूल),लहेरियासराय में,+2 एम.एल. एकेडमी,लहेरियासराय में,तथा +2 शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय,लहेरियासराय में मास्टर ट्रेनर के द्वारा द्वितीय मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज द्वितीय मतदान पदाधिकारी p2 4907 को प्रशिक्षण दिया जाना था,जिनमें 4675 उपस्थित हुए एवं 232 अनुपस्थित रहे। बिना सूचना के प्रशिक्षण सत्र से अनुपस्थित रहने वाले प्राधिकारियों और मतदान कर्मियों पर विधि संवत कार्रवाई करने के लिए वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग को प्रतिवेदन दिया गया है
उन्होंने कहा कि अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal